कोरबा।कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने 30 सितंबर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की। बैठक में शासकीय योजनाओं और विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा की गई।
आयुक्त ने अधिकारियों को योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और आमजनों को प्राथमिकता से लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
पांडेय ने आयुष्मान कार्ड और व्यवंदन कार्ड निर्माण में तेजी लाने, वंचितों के आधार अपडेशन को शीघ्र पूरा करने, और हाथी प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुधारने के साथ लो वोल्टेज की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
उन्होंने युक्तियुक्तकरण के बाद जॉइन न करने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई करने, ई-ऑफिस के माध्यम से फाइल प्रक्रिया को अनिवार्य करने, और वनाधिकार पट्टों के लंबित प्रकरणों को जल्द अनुमोदित कर वितरित करने की हिदायत दी।
सड़क दुर्घटना और आरबीसी 6-4 के मामलों में पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने के लिए लंबित आवेदनों की जांच और दस्तावेज पूर्ति को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।
आयुक्त ने शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, पंचायत और नगरीय निकायों से जुड़े टीएल प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने पर बल दिया, ताकि जनता का शासन पर विश्वास बढ़े। साथ ही, कलेक्टर जनदर्शन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजीएन पोर्टल और जन शिकायतों के लंबित मामलों को तत्परता से हल करने के लिए कहा।
बैठक में एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना, सीईओ जिला पंचायत दिनेश नाग, संयुक्त कलेक्टर मनोज बंजारे, ओंकार यादव सहित सभी एसडीएम और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















