गांधी जयंती पर शुष्क दिवस, 2 अक्टूबर को सभी मदिरा दुकानें रहेंगी बंद

कोरबा। गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को कोरबा जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर अजीत वसंत के आदेशानुसार इस दिन जिले की सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, प्रीमियम, कम्पोजिट दुकानें, एफएल 3, एफएल 3 क, और अहाता पूरी तरह बंद रहेंगे।

कलेक्टर ने अधिकारियों को 1 अक्टूबर को निर्धारित समय के बाद दुकानों को सील करने और 2 अक्टूबर को अवैध शराब बिक्री रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। यह निर्णय गांधी जयंती के सम्मान में शांति और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।