सुमेधा के पास पेट्रोल पंप कर्मी पर हमला और लूट, 6 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा।जमनीपाली दर्री से बाकी मोगरा मार्ग पर सुमेधा के समीप एचपी पेट्रोल पंप की गाड़ी को रोककर मारपीट करने और पैसे व मोबाइल छीनने के मामले में दर्री पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं।

घटना चार दिन पहले रात करीब 3 बजे घटी थी, जब लुटेरों ने पेट्रोल पंप कर्मी पर हमला किया और उसके सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे सिर फट गया और कई टांके लगाने पड़े।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश की और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया। दर्री थाने में मामला दर्ज होने के बाद छापेमारी की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में यह देखा जाएगा कि इनके खिलाफ अन्य अपराधों का भी खुलासा होता है या नहीं।

इस घटना ने इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है, और पुलिस ने चेतावनी दी है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।