जलाराम मंदिर में नवरात्रि अष्टमी पर हवन

कोरबा।श्री गुजराती समाज द्वारा कोरबा के जलाराम मंदिर में नवरात्रि महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। विधि-विधान के साथ घट स्थापना के साथ शुरू हुए इस महोत्सव में प्रतिदिन रास-गरबा की धूम रही। समाज के युवक-युवतियों और महिलाओं में आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

मंगलवार को अष्टमी के अवसर पर हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

नवरात्रि महोत्सव ने जलाराम मंदिर को भक्ति और उत्सव के रंगों से सराबोर कर दिया। आयोजन में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी ने इस पर्व को और भी यादगार बना दिया।