दीपका। हरदीबाजार दीपका बाईपास पर सोमवार रात करीब 10:40 बजे एक कोयला लोड ट्रक (नंबर CG 10 BP 6797) अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे 5-6 डिवाइडर, बिजली के खंभे और तार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक का केबिन 15 फीट हवा में लहराया और ट्रक पूरी तरह पलट गया।
जानकारी के मुताबिक, ट्रक दीपका खदान से कोयला लेकर जा रहा था, जब चालक ने नियंत्रण खो दिया। गनीमत रही कि चालक को इस हादसे में कोई चोट नहीं आई और वह सुरक्षित है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
हादसे से क्षतिग्रस्त बिजली खंभों और तारों के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सड़क से ट्रक हटाने के लिए क्रेन की व्यवस्था की जा रही है ताकि यातायात बहाल हो सके।
यह हादसा दीपका बाईपास पर बार-बार होने वाली दुर्घटनाओं की कड़ी में शामिल है, जिसने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















