कोरबा ब्रेकिंग:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा में, भवानी मंदिर में करेंगे दर्शन

कोरबा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा दौरे पर आ रहे हैं। जारी प्रोटोकॉल के अनुसार, श्री साय शाम 5:40 बजे कोरबा के भवानी मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे दर्शन करेंगे। उनके इस दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कोरबा में उत्साह का माहौल है।