कोरबा के सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवाजी नगर कॉलोनी में 28 सितंबर की रात गरबा पंडाल के बाहर शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने चाकू लहराकर लोगों को डराने और मारपीट करने की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में मितेश केंवट, संतोष तिवारी, चंद्रपाल और उनके अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 12:45 बजे भाटिया स्टोर के पास हुई। आयुष अग्रवाल (31), जो गरबा समिति के सह-कोषाध्यक्ष हैं, अपनी मां को घर छोड़कर लौट रहे थे। तभी मितेश केंवट और उनके साथियों ने उन्हें घेर लिया और चाकू से हमला करने की कोशिश की।
आयुष ने हमलावर का हाथ पकड़कर चाकू छुड़ाने की कोशिश की, जिसे वैभव शर्मा ने छीन लिया। हंगामा बढ़ने पर गरबा समिति के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। इस दौरान आरोपियों ने समिति के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
आयुष अग्रवाल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25-27, बीएनएस की धारा 126, 296, 3(5), और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















