बिलासपुर। नवरात्रि पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सुगम और निर्बाध यात्रा सुविधा प्रदान करने के लिए विशेष पहल की है।
इसके तहत बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर के बीच पूजा पैसेंजर स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 08203/08204) का परिचालन 30 सितंबर 2025 से 3 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 08203 (बिलासपुर-कोरबा)
यह ट्रेन प्रतिदिन शाम 6:00 बजे बिलासपुर से रवाना होगी और गतौरा (6:11 बजे), जयरामनगर (6:20 बजे), कोटमीसोनार (6:28 बजे), अकलतरा (6:37 बजे), कापन (6:48 बजे), जांजगीर-नैला (6:56 बजे), चांपा (7:11 बजे), बालपुर हॉल्ट (7:30 बजे), कोठारी रोड (7:37 बजे), मड़वारानी (7:44 बजे), सरगबुंदिया (7:52 बजे), और उरगा (8:01 बजे) होते हुए रात 8:30 बजे कोरबा पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 08204 (कोरबा-बिलासपुर)
यह ट्रेन प्रतिदिन रात 10:15 बजे कोरबा से रवाना होगी और उरगा (10:24 बजे), सरगबुंदिया (10:31 बजे), मड़वारानी (10:39 बजे), कोठारी रोड (10:45 बजे), बालपुर हॉल्ट (10:51 बजे), चांपा (11:04 बजे), जांजगीर-नैला (11:18 बजे), कापन (11:29 बजे), अकलतरा (11:37 बजे), कोटमीसोनार (11:45 बजे), जयरामनगर (11:52 बजे), और गतौरा (12:04 बजे) होते हुए रात 12:30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।
यह पहल नवरात्रि के दौरान यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















