रजत जयंती पर उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

कोरबा।छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह के तहत कोरबा जिले में उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कलेक्टोरेट में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने राज्यपाल अलंकरण और नवाचारी शिक्षकों को शॉल, स्मृति चिन्ह और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

मंत्री देवांगन ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षकों को भगवान से ऊपर का दर्जा देते हुए कहा कि वे बच्चों का भविष्य संवारकर आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर और वैज्ञानिक जैसे पदों के लिए तैयार करते हैं।

सम्मानित शिक्षकों में डॉ. फरहाना अली, डॉ. सुशील तिवारी, शिवराज शर्मा, डॉ. धरम लहरे सहित अन्य शामिल रहे।

कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, सीईओ जिला पंचायत दिनेश नाग, डीईओ टीपी उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधि और शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

महापौर राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह और अन्य अतिथियों ने शिक्षकों को बधाई दी और उनके योगदान की सराहना की।