कोरबा।सिविल लाइन पुलिस थाना क्षेत्र के घंटाघर इलाके में एक मोबाइल दुकान में चोरों ने बीती रात धावा बोल दिया। चोरों ने दुकान के पिछले दरवाजे का सेंट्रल लॉक तोड़कर लैपटॉप, दो पुराने मोबाइल और अन्य एसेसरीज चुरा लिए।
दुकान संचालक लखन पटेल को अगली सुबह आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी दी। लखन ने बताया कि इस चोरी से उन्हें लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
