लोकेश कांवडिया ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किया

कोरबा।छत्तीसगढ़ निशक्तजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कांवडिया ने कोरबा प्रवास के दौरान सेवा पखवाड़ा में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। साथ ही, निगम से ऋण लेकर सफलतापूर्वक अदायगी करने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया।

कांवडिया ने निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की और विशेष रूप से दृष्टिबाधित बच्चों व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों पर जोर दिया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह,महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह,जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल,जिला महामंत्री भाजयुमो नरेंद्र देवांगन सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।