कोरबा। बलगी के चार आंगनबाड़ी केंद्रों बलगी-1, बलगी-2, डगनिया और जेठू दफाई में पोषण माह के तहत महिलाओं और बच्चों को पोषण संबंधी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में गर्भवती, शिशुवती महिलाओं, किशोरी बालिकाओं और नवजात शिशुओं के पोषण पर विशेष जोर दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।
केन्द्रों में चित्रकला, रंगोली और मिट्टी के बर्तनों से संबंधित गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम बांकीमोंगरा सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती ममता कंवर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रभा कश्यप, बसंती कंवर, प्रमिला यादव, बद्रिका कर्ष, आंगनबाड़ी सहायिकाएं, हितग्राही महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















