त्रिदेव थीम पंडाल में विराजी मां दुर्गा, श्रद्धालुओं का उमड़ा हुजूम

कोरबा।पुराना बस स्टैंड में इस बार दुर्गा पूजा का आयोजन भव्य रूप से हो रहा है। त्रिदेव थीम पर आधारित आकर्षक पंडाल में मां भवानी के रूप में आदिशक्ति दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है।

मां के दर्शन और पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। आयोजन समिति ने सभी भक्तों के लिए विशेष भोग प्रसाद की व्यवस्था की है।

यह उत्सव समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र वासन, सचिव प्रवीण पांडे और अन्य सदस्यों की देखरेख में संपन्न हो रहा है।