कोरबा।साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के सेंट्रल वर्कशॉप और सेंट्रल स्टोर्स कोरबा में राजभाषा पखवाड़ा के समापन समारोह और स्वच्छता ही सेवा कैम्पेन 5.0 का संयुक्त आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सफाईकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।साथ ही,राजभाषा पखवाड़ा के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल कामगारों को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिंदी भाषा के प्रयोग और प्रचार-प्रसार पर अपने विचार साझा किए। सेंट्रल वर्कशॉप के महाप्रबंधक कामेश्वर कुमार राव ने अपने उद्गार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन शिवानंद, सहायक राजभाषा, और बलराम टंडन, स्टाफ अधिकारी (मानव संसाधन) ने किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















