विश्व रेबीज दिवस पर एनिमल केयर फाउंडेशन ने लगाया मुफ्त एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन कैंप

कोरबा। विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर एनिमल केयर फाउंडेशन, दुर्ग और एनिमल केयर पेट्स एंड वेट क्लिनिक के डॉ. हितेंद्र सोनी ने मिलकर एक मुफ्त एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया। इस कैंप में बड़ी संख्या में पेट एनिमल्स और स्ट्रीट डॉग्स को रेबीज का टीका लगाया गया।

कैंप में कई पेट ओनर्स और जीव सेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिन्होंने अपने पालतू कुत्तों और सड़क पर रहने वाले कुत्तों को मुफ्त वैक्सीनेशन का लाभ दिलाया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में रेबीज जैसी जानलेवा और लाइलाज बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाना था। रेबीज एक खतरनाक वायरल बीमारी है, जो कुत्तों या अन्य जानवरों के काटने से फैलती है।

एनिमल केयर फाउंडेशन और डॉ. हितेंद्र सोनी के इस प्रयास की सराहना करते हुए स्थानीय लोगों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। यह कैंप न केवल पशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक रहा, बल्कि समाज को रेबीज के खतरों से बचाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।