कोरबा। बदलते कारोबारी दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की बढ़ती उपयोगिता को देखते हुए जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा ‘एआई टूल्स फॉर बिजनेस ग्रोथ’ विषय पर विशेष मेगा बिजनेस ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कोरबा के 100 से अधिक व्यवसायियों ने भाग लेकर एआई के व्यावहारिक एवं व्यावसायिक उपयोग की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में पुणे से आए ट्रेनर एवं लेखक गोल्डी अंबवानी ने प्रतिभागियों को व्यवसाय के विभिन्न क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एआई टूल्स का सही तरीके से उपयोग कर व्यवसायी अपने काम को अधिक तेज, व्यवस्थित और प्रभावी बना सकते हैं।
व्यवसाय में एआई के व्यावहारिक उपयोग बताए
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को एआई टूल्स के माध्यम से व्यवसाय से जुड़े विभिन्न कार्यों को बेहतर बनाने, समय बचाने तथा आधुनिक तकनीक का उपयोग कर कार्यक्षमता बढ़ाने के तरीकों से अवगत कराया गया। ट्रेनिंग को व्यावहारिक एवं उपयोगी बनाने के लिए व्यवसायियों की जिज्ञासाओं और सवालों पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम में जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा के अध्यक्ष योगेश जैन, आशीष खेतान, विजय अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सजन अग्रवाल एवं अमर अग्रवाल अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शुभम अग्रवाल, रोहित असरानी, नरेंद्र अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, अंकित टमकोरिया, सनी मित्तल, उत्कर्ष अग्रवाल, राजन बरनवाल, राम कुमार सोनी एवं अभिषेक अग्रवाल सहित जेसीआई कोरबा सेंट्रल के पदाधिकारी, सदस्य एवं व्यवसायी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय व्यवसायियों को नई तकनीक और एआई आधारित टूल्स से जोड़कर बदलते कारोबारी माहौल के अनुरूप तैयार करना रहा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















