साउंड बॉक्स से निकला जहरीला कोबरा, RCRS ने दिखाया साहस, सुरक्षित रेस्क्यू

कोरबा। जिले के कोहड़िया गांव में रविवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक दुकान के साउंड बॉक्स से म्यूजिक की बजाय कोबरा सांप की फुफकार की आवाज सुनाई दी। दहशत में आए दुकानदार और ग्रामीणों ने तुरंत Reptile Care and Rescuer Society (RCRS) को सूचित किया।

RCRS अध्यक्ष अविनाश यादव और उनकी टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम के सदस्य अतुल ने साहस और अनुभव का परिचय देते हुए सावधानीपूर्वक साउंड बॉक्स खोला, जिसमें से एक जहरीला कोबरा बाहर निकला। कुछ प्रयासों के बाद अतुल ने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे जंगल में छोड़ दिया। इस कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और RCRS टीम की सराहना की।

अविनाश यादव ने बताया कि बारिश और मौसम परिवर्तन के कारण सांप अक्सर घरों, दुकानों या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में छिप जाते हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय RCRS हेल्पलाइन नंबर 9827917848, 9009996789, या 7987957958 पर संपर्क करें।

RCRS टीम कोरबा और आसपास के इलाकों में लोगों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए समर्पित है, जिसका मिशन है – “SAVE ANIMALS, SAVE NATURE”।