भालू सटका में दुर्गा-दशहरा उत्सव: विधायक फूल सिंह राठिया ने सामुदायिक भवन के लिए दी 5 लाख की सौगात

कोरबा। कोरबा विकासखंड के नकटीखार ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम भालू सटका में पहली बार दुर्गा उत्सव और दशहरा उत्सव का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया जा रहा है। इस अवसर पर 2 अक्टूबर को रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसके बाद क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन सम्राट मनीष मनचला द्वारा भक्तिमय देवी जागरण प्रस्तुत किया जाएगा।

आयोजन के दौरान रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया मां दुर्गा के चरणों में प्रार्थना करने भालू सटका पहुंचे। मेजर ध्यानचंद एकता सेवा समिति और ग्रामवासियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

अपने उद्बोधन में विधायक राठिया ने आयोजन समिति की जमकर सराहना की और गांव में उत्सवों के लिए सामुदायिक भवन की आवश्यकता को देखते हुए विधायक निधि से 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।

इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजमती यादव, उप सरपंच कपूर सिंह, पंच दीपक साहू, विधायक प्रतिनिधि प्रवीण ओगर, राजेश्वर यादव, नरेंद्र पटेल, लक्ष्मीकांत त्रिवेदी, राजेंद्र प्रसाद यादव,पवन सिंह राठिया,बाबू रंगलाल अधरिया, दर्शन सिंह, पतंग सिंह राठिया, रतन सिंह राठिया, बीरबल राठिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।