डिजिटल मीडिया की ताकत, एकजुटता और जिम्मेदार पत्रकारिता पर मंथन

दीपावली मिलन एवं साधारण सभा में संगठन के विस्तार, पत्रकारों के समन्वय और भावी कार्ययोजना पर हुई चर्चा, जनप्रतिनिधियों ने डिजिटल पत्रकारिता की भूमिका को सराहा

कोरबा।डिजिटल मीडिया आज केवल समाचार प्रसारण का माध्यम नहीं, बल्कि जनसमस्याओं को सामने लाने, जनजागरण और शासन-प्रशासन तक जनता की आवाज पहुंचाने का सशक्त मंच बन चुका है। डिजिटल पत्रकारिता की बढ़ती भूमिका, सामाजिक जिम्मेदारी और संगठनात्मक एकजुटता के संदेश के साथ डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की साधारण सभा एवं दीपावली मिलन समारोह रविवार को सीएसईबी सीनियर क्लब, कोरबा पूर्व में उत्साह और आत्मीयता के साथ आयोजित किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने डिजिटल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, विश्वसनीयता और संगठन की भावी दिशा पर विचार साझा किए।

कार्यक्रम में नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह और नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, सदस्य सहभागिता बढ़ाने, आपसी समन्वय और संगठन को अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।

डिजिटल मीडिया जनसमस्याओं को सामने लाने का प्रभावी माध्यम – महापौर

महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि डिजिटल मीडिया आज समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने का प्रभावशाली माध्यम बन चुका है। जनसमस्याओं, विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक गतिविधियों को आम लोगों तक पहुंचाने में डिजिटल पत्रकारिता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसके माध्यम से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता मिलती है और नागरिकों में जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने डिजिटल मीडिया की बढ़ती भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

सूचना की गति के साथ विश्वसनीयता भी जरूरी – पवन सिंह

जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह ने कहा कि तकनीक के इस दौर में समाचार और सूचनाएं कुछ ही क्षणों में व्यापक स्तर पर पहुंच रही हैं। डिजिटल मीडिया ने शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी अपनी बात रखने का मंच दिया है। उन्होंने कहा कि सूचना के तेजी से प्रसार के साथ तथ्यपरकता, विश्वसनीयता और सामाजिक जिम्मेदारी बनाए रखना भी जरूरी है। पत्रकारों की एकजुटता और सकारात्मक कार्यों को प्रोत्साहन देने में संगठन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

निष्पक्षता और जनहित पत्रकारिता की प्राथमिकता हो – नूतन सिंह ठाकुर

नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि समाचारों के प्रसारण का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और डिजिटल पत्रकारिता ने सूचना को तत्काल आम नागरिकों तक पहुंचाने की क्षमता विकसित की है। ऐसे में पत्रकारों का दायित्व है कि वे सच्चाई, निष्पक्षता और जनहित को प्राथमिकता दें। डिजिटल मीडिया समाज को जागरूक करने के साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

संगठन की मजबूती ही पत्रकारों की सामूहिक ताकत – मनोज मिश्रा

एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने संगठन की गतिविधियों, उद्देश्यों और आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डिजिटल मीडिया के तेजी से विस्तार के दौर में पत्रकारों का संगठित होना और आपसी सहयोग बनाए रखना आवश्यक है। एसोसिएशन का उद्देश्य पत्रकारों के बीच समन्वय बढ़ाना, संगठनात्मक मजबूती, अधिकारों एवं हितों के प्रति जागरूकता और डिजिटल पत्रकारिता को सकारात्मक दिशा देना है। उन्होंने संगठन की भावी गतिविधियों को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता और एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के सचिव चंद्र कुमार श्रीवास ने किया। उन्होंने संगठन की गतिविधियों और आगामी योजनाओं को क्रमबद्ध ढंग से प्रस्तुत करते हुए चर्चा को आगे बढ़ाया। उपाध्यक्ष पवन सिन्हा ने आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का धन्यवाद किया।

साधारण सभा में संगठन की विगत गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, सदस्य सहभागिता, आपसी समन्वय और एसोसिएशन को अधिक सक्रिय बनाने पर विचार-विमर्श हुआ। दीपावली मिलन के दौरान सदस्यों ने आपसी सौहार्द के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। आयोजन में संगठन के प्रति उत्साह, सहयोग और सामूहिक प्रतिबद्धता दिखाई दी।

समारोह में ये सदस्य रहे उपस्थित

जगदीश भाई पटेल, मनोज मिश्रा, पवन सिन्हा, बाल कृष्ण राय सागर, अनिल राठौर, जितेंद्र डड़सेना, विवेक साहू, भूपेन्द्र साहू, कुलदीप कुमार, चंद्र कुमार श्रीवास, संतोष गुप्ता, बीएन यादव, आलोक यादव, धीरज कुमार, विनोद शुक्ला, सरोज रात्रे, अरशद लारी, शैलेंद्र राठौर, रामगोपाल कश्यप, नरेंद्र कश्यप, राजेंद्र दास, सुभाष बघेल, कन्हैया लाल, गुरदीप सिंह, हिमांशु, खगेश पाल, विकास सोनी, गौतम खरे, अजीत कुमार, श्याम, प्रदीप गुप्ता, राहुल बंजारे, हेमंत कुमार, सुखनंदन कश्यप, धनंजय, जगदीश पुरी, देवपुरी गोस्वामी, नीरज जायसवाल, पंकज धर दीवान, पायल, महेंद्र महतो, वसीम अकरम, राजदीप, अशोक श्रीवास, चित्रलेखा श्रीवास, पुष्पेंद्र श्रीवास, वेद प्रकाश मित्तल, विमल मित्तल, दिनेश मनहर, पुष्पेंद्र वैष्णव, रितिक, मोहन वैष्णव, जितेंद्र कुमार साहू, देवेंद्र श्रीवास, पुरुषोत्तम साहू, सुनील दास, नरेंद्र कुमार साहू, गणेश साहू, सबदर अली, योगेंद्र राठौर, शिव शंकर जायसवाल, दीपक सिंह राजपूत, राजेश शर्मा, अजीत चौधरी, हेमलाल झारिया, संजीद कुमार ठाकुर, कृष्ण दास, गिरजा रानी एवं योगेश सलूजा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह ने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की एकजुटता को नई ऊर्जा देने के साथ संगठन को अधिक सक्रिय, मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने की सामूहिक प्रतिबद्धता को दोहराया। सदस्यों ने विश्वास जताया कि आपसी सहयोग, जिम्मेदार पत्रकारिता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के साथ डिजिटल मीडिया समाज में अपनी भूमिका को और व्यापक बनाएगा।