कोरबा। सीएसईबी पुलिस ने कोहडिया के चारपारा इलाके में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सहेतर यादव के पुत्र को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 35 पाव देशी शराब जब्त की गई है।
पुलिस चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि स्थानीय लोगों से चारपारा में अवैध शराब की बिक्री और इससे क्षेत्र के माहौल खराब होने की शिकायत मिली थी। शिकायत की पुष्टि के बाद पुलिस ने रेड कार्रवाई की, जिसमें यादव के अड्डे से देशी शराब बरामद हुई।
जानकारी के अनुसार, यह व्यक्ति कुछ समय से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त था। स्थानीय लोगों ने इसे रोकने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार, पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद आबकारी अधिनियम के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रभारी भीमसेन यादव ने कहा कि इलाके में किसी भी प्रकार के अवैध कार्यों की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अराजक तत्वों को चेतावनी दी कि वे सुधर जाएं, अन्यथा पुलिस उनके खिलाफ सख्त कदम उठाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















