कोरबा। जिला कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर, कोरबा में शहीद भगत सिंह की 118वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि भारत की आजादी शहीद भगत सिंह जैसे शूरवीरों के बलिदान के कारण संभव हुई। कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने भगत सिंह के जीवन और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अंग्रेज सरकार ने उन्हें 24 मार्च 1931 को फांसी देने का समय निर्धारित किया था, लेकिन भय के कारण एक दिन पहले 23 मार्च 1931 की रात को फांसी दे दी गई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थु लाल यादव ने कहा कि फांसी के बाद भगत सिंह और उनके साथियों के मृत शरीर को परिजनों को नहीं सौंपा गया।
पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी ने बताया कि उनके बलिदान की खबर से पूरा देश शोक में डूब गया था।
कार्यक्रम में पार्षद मुकेश राठौर, अनुज जायसवाल, नारायण कुर्रे, डॉ. रामगोपाल कुर्रे, लक्ष्मी नारायण देवांगन सहित अन्य कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने शहीद भगत सिंह के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















