कोरबा। टीपी नगर के इंदिरा विहार कॉलोनी में स्थित टैगोर उद्यान में इंदिरा विहार युवा दुर्गा उत्सव समिति द्वारा 22वें वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है।
इस बार पंडाल को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर सजाया गया है, जो जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों के कायराना हमले में शहीद हुए 26 हिंदुओं को श्रद्धांजलि और भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित है।
भव्य पंडाल में मां दुर्गा की मनोहारी प्रतिमा काले वस्त्रों में सजी है, जो दर्शनार्थियों को आकर्षित कर रही है। पंडाल में ऑपरेशन सिंदूर के नायकों और उनके शौर्य को दर्शाने वाले पोस्टर लगाए गए हैं, जो आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना की वीरता और बलिदान को रेखांकित करते हैं।
यह थीम न केवल धार्मिक उत्साह को बढ़ा रही है, बल्कि देशभक्ति की भावना भी जगा रही है। स्थानीय निवासियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और इस अनूठे पंडाल से पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
