सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर व प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन

कोरबा।छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग के सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) के अंतर्गत कोरबा जिले में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा कोरबा और शासकीय इंजीनियर विश्वेश्वरैया स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर सह प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में चेयरमैन रामसिंह अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को रक्तदान के महत्व और रेड क्रॉस के सात मूल सिद्धांतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षा के जरिए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

प्राचार्य श्रीमती शिखा शर्मा, वाइस चेयरमैन राजेंद्र तिवारी, प्राध्यापक जफर अली,संतोष सिंह,ब्लड बैंक की चिकित्सक टीम, महाविद्यालय के प्राध्यापक, अतिथि प्राध्यापक, स्टाफ और छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफल रहा।

यह आयोजन रक्त की कमी को पूरा करने के साथ-साथ युवाओं में स्वैच्छिक सेवा की भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।