कोरबा।नवरात्रि के पवित्र अवसर पर बस स्टैंड स्थित दुर्गा पंडाल में श्रीराम जस झांकी बिटकुला द्वारा आयोजित भव्य झांकी कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया।
इस विशेष आयोजन में भगवान शंकर-माता पार्वती विवाह, भूत भगाये चंदवा बैगा,शबरी के राम आयेंगें,नेवरात निकालना, शिर्डी के साईं बाबा, महाकाली का रूद्र रूप, माता पार्वती के मायके जाने पर भगवान भोले, भगवान गणेश और कार्तिक का नृत्य, शेरों पर सवार माता दुर्गा, श्रवण कुमार द्वारा माता-पिता को काँवर में ले जाना, विशेष नंदी, बब्बर शेर, भद्रकाली, भूत भगाना सहित अनेक झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भारी संख्या में शामिल हुए और भक्ति के रंग में डूब गए। मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार के अध्यक्ष निलेन्द्र राठौर, सचिव विनय चंद्राकर, कोषाध्यक्ष नवनीत गुप्ता, आचार्य हीरालाल पांडेय, नरेंद्र साहू, सुरेंद्र राठौर, सुर्या यादव, दुर्गेश डिक्सेना, पंकज धुरवा, बजरंग यादव, नरेंद्र अहीर, तरुण डिक्सेना, रमेश राठौर, जयप्रकाश राठौर, ब्यास राठौर, वीरेंद्र पटेल,यशवंत राठौर,डॉ.गणेश प्रभुवा,देवेश शर्मा,राजू गुप्ता, बंटी राठौर,पंडा रमेश दास महंत,आनंद सिंह,महावीर डिक्सेना, हेम साहू, रामलाल प्रजापति, यक्ष आदित्य, राजाराम राठौर, विनोद उपाध्याय, किशोर यादव, कांति राठौर, यदुराज राठौर, राजू राठौर, राहुल यादव, रमेश प्रजापति, आकाश जायसवाल, समीर जायसवाल, धनंजय धुरवा, आशीष अग्रवाल, बॉबी राठौर, संजय राठौर, चंदराम यादव, आसुतोष बंजारे, बबला मरकाम, विकास कंवर, प्रताप कंवर, परमेश्वर निर्मलकर, प्रवीण गुरुद्वान, राहूल डिक्सेना, विक्की यादव, राहुल राठौर, शिवम जायसवाल, शिवा राठौर, वैभव राठौर, राहुल प्रजापति सहित समिति के सभी सदस्यों की उपस्थिति ने आयोजन को और भव्य बनाया।
यह आयोजन धार्मिक उत्साह को बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय समुदाय में सांस्कृतिक और सामाजिक एकता को मजबूत करने में भी सफल रहा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















