कोरबा। वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया के पीपरपारा में जिला खनिज न्यास (DMF) मद से 16.69 लाख रुपये की लागत से निर्मित शासकीय प्राथमिक शाला के नवीन भवन का लोकार्पण रविवार को पार्षद एवं भाजयूमो जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन ने विधिवत पूजा-अर्चना और फीता काटकर किया।
इस अवसर पर पार्षद देवांगन ने कहा कि भाजपा सरकार की जनहितकारी योजनाओं और DMF के सहयोग से क्षेत्र में शिक्षा और विकास कार्यों को गति मिल रही है।
उन्होंने बताया कि इस भवन से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा, जो नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में शाला प्राचार्या श्रीमती टोप्पो, शिक्षिका श्रीमती ऐली,श्रीमती खुशबू,भाजपा कार्यकर्ता राम कश्यप,रवि, मधुकर,आशीष द्विवेदी,कृष्णा द्विवेदी,अजय महंत, दीनदयाल यादव, सोनाराम यादव, बबली मरकाम, सुनीता राव सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
पार्षद नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में कोहड़िया में शिक्षा, सड़क, पेयजल और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















