स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान: करतला स्वास्थ्य शिविर में 120 मरीजों का उपचार, 22 गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी के नेतृत्व में कोरबा जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चल रहे *स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान* के तहत 26 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करतला में एक विशेषज्ञीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिला स्तर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

शिविर में कुल 120 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया, जिनमें 22 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाएं शामिल थीं। विभिन्न स्वास्थ्य जांचों में 23 लोगों की सिकल सेल जांच, 92 लोगों की बीपी और शुगर जांच, 46 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच, 9 लोगों की कान संबंधी जांच और 30 लोगों की नेत्र जांच की गई। इसके अतिरिक्त, 20 मरीजों को चश्मा वितरित किया गया।

शिविर में उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, पोषण आहार और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। यह अभियान महिलाओं और परिवारों के स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।