केपीएल पताडी ने ओजोन परत संरक्षण दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान

कोरबा। कोरबा पावर लिमिटेड (केपीएल) पताडी ने 16 से 20 सितंबर 2025 तक अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस और सेवा पर्व के अवसर पर एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस अभियान में संयंत्र के कर्मचारी, हायर सेकंडरी स्कूल के छात्र-छात्राएँ और स्थानीय समुदाय उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत संयंत्र परिसर में 100 से अधिक लोगों, जिसमें केपीएल के अधिकारी और ठेका कर्मी शामिल थे, द्वारा जागरूकता रैली के साथ हुई।

चीफ बिजनेस ऑफिसर समीर मित्रा ने ओजोन परत के महत्व को सरल शब्दों में समझाया। प्रोजेक्ट हेड सी वी के प्रसाद ने इस अभियान की सराहना करते हुए इसे जन-जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण बताया।

ओ एंड एम प्रमुख अमोल शरद राव महाले ने पर्यावरण स्वास्थ्य और सुरक्षा पर जोर देते हुए कार्यों की समीक्षा और निरंतर सुधार की आवश्यकता पर बल दिया।

सप्ताह भर चले अभियान के तहत सरगबुंदिया गांव के स्कूल में 120 से अधिक छात्रों ने चित्रकला, स्लोगन और निबंध प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। केपीएल के भू-विभाग प्रमुख विकास ठाकुर, कॉरपोरेट मामले प्रमुख अतुल गुप्ता और स्कूल शिक्षकों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। साथ ही, प्लास्टिक बैग के उपयोग को कम करने के लिए कपड़े के थैले वितरित किए गए।

नुक्कड़ नाटक,500 कपड़े के थैलों का वितरण,वृक्षारोपण, ऑनलाइन क्विज,भाषण प्रतियोगिता और ‘वेस्ट से बेस्ट’ जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया।

पर्यावरण विभागाध्यक्ष ईशान ताम्रकार के नेतृत्व में ओजोन परत संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया।

20 सितंबर 2025 को समापन समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। यह आयोजन चीफ बिजनेस ऑफिसर, ओ एंड एम हेड और प्रोजेक्ट हेड के मार्गदर्शन में पर्यावरण विभाग द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

केपीएल ने पर्यावरणीय और सामाजिक उत्तरदायित्व को प्राथमिकता देते हुए इस आयोजन के माध्यम से ओजोन परत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। यह कार्यक्रम सेवा पर्व की भावना के अनुरूप पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण कदम रहा।