प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतरराष्ट्रीय लाल चंदन तस्करी के मामले में आरोपी अब्दुल जाफर के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। जांच एजेंसी ने जाफर की 8.6 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है, जो कथित तौर पर तस्करी से कमाए गए अवैध धन से खरीदी गई थी।
जांच में पता चला कि 2016 में जाफर ने रायपुर के एक गोदाम में 576 लाल चंदन के लट्ठे (लगभग 11 टन) छिपाए थे, जिन्हें दुबई भेजने की योजना थी।
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की सूचना पर 2 अक्टूबर 2016 को नागपुर में एक कंटेनर की जांच की गई, जिसमें स्पंज आयरन के नीचे छिपाकर रखे गए 1,324 लाल चंदन के लट्ठे (लगभग 14 टन) बरामद हुए। इसके बाद 4 अक्टूबर 2016 को रायपुर के गोदाम पर छापेमारी कर 576 लट्ठों को भी जब्त किया गया।
आरोपी अब्दुल जाफर को गिरफ्तार कर लिया गया था और वह वर्तमान में रायपुर जेल में बंद है। ईडी ने तस्करी से अर्जित धन से खरीदी गई उसकी संपत्ति को कुर्क कर इस मामले में सख्त संदेश दिया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















