सोलन में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप: कोरबा के सीएमए एकेडमी के युवा खिलाड़ियों ने जीते 7 पदक

कोरबा। वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश किकबॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा सोलन में 22 से 26 सितंबर तक आयोजित जूनियर(बालक-बालिका) राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हो गया।

इस 5 दिवसीय टूर्नामेंट में देशभर के 700 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें किकबॉक्सिंग की सभी प्रमुख विधाएं पॉइंट फाइटिंग, लाइट कॉन्टैक्ट, किक लाइट, फुल कॉन्टैक्ट,लोकिक, के-1, म्यूजिकल फॉर्म्स और क्रिएटिव फॉर्म्स शामिल रहीं।

छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के नेतृत्व में राज्य के 33 युवा खिलाड़ियों ने विभिन्न वजन वर्गों में हिस्सा लिया, जिनमें कोरबा जिले के सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के प्रतिनिधि भी शामिल थे।

एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन मुंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा और महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि प्रतियोगिता ग्लोबल स्पोर्ट्स डाटा मैनेजमेंट सिस्टम और आरस्पोर्ट्स सदस्यता प्रणाली के माध्यम से आयोजित की गई। सभी प्रमाण पत्र भारत सरकार के डिजी लॉकर ऐप में अपडेट किए जाएंगे।

कोरबा के सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक वर्ग में रजत गोयल और आमीन खान ने स्वर्ण पदक जीते। इसी तरह सिद्धि सोनवानी और सुयश नामदेव ने रजत पदक हासिल किया, जबकि मयंक सिंह, आस्था गुप्ता और सिद्धि सिंह सोनवानी ने कांस्य पदक प्राप्त किए। कुल मिलाकर कोरबा के युवाओं ने 2 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य सहित 7 पदक जीतकर जिले और राज्य का मान बढ़ाया।

राज्य टीम में कोरबा से आकाश गुरुदीवान, प्रभात साहू, लोकिता चौहान, सर्वर एक्का, अमन सोनी, सूरज साहू और वरुण बाग जैसे ऑफिशियल्स और खिलाड़ी सक्रिय रहे।

इस सफलता पर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, जिला खेल अधिकारी दिनु पटेल, रामकृपाल साहू, क्रीड़ा भारती कोरबा के अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा सहित बाल गोविंद जायसवाल, रविंद्र दुबे, रघुनाथ नायक, श्रीमती सावित्री डडसेना, वेंकटेश दास मानिकपुरी ने बधाई दी।

एकेडमी की संचालिका प्रीति मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतिभा राय, रेहाना फातिमा, शैलेश सिंह सोमवंशी, विकास नामदेव, जुनैद आलम, अशोक साहू, शुभम यादव, अंकुश लाल यादव, मयंक डडसेना, रितेश साहा, रमेश साहू, हिमांशु यादव, तुषार सिंह, सोमेश साहू, रमनदीप सिंह, आदित्य पाल और अभिभावकों तथा खेलप्रेमियों ने भी शुभकामनाएं दीं।

यह उपलब्धि कोरबा के खेल क्षेत्र में नई ऊंचाइयों का संकेत देती है, और एसोसिएशन ने भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।