कोरबा/रायपुर।स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने कोरबा में बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सली रामा इच्छा को गिरफ्तार किया है। कोयला खदान में मजदूर के रूप में कार्यरत रामा मजदूर संगठनों के जरिए नक्सलियों को फंडिंग में मदद करता था।
वह रायपुर के चंगोराभाठा से 23 सितंबर को पकड़े गए नक्सली दंपति जग्गू कुरसम और कमला कुरसम के संपर्क में था। जग्गू और कमला, जो भैरमगढ़ डिवीजनल कमेटी व एरिया कमेटी के सक्रिय सदस्य थे, फर्जी दस्तावेजों के साथ रायपुर में छिपे हुए थे।
SIA की जांच से शहरी नक्सली नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। रामा को 27 सितंबर को बिलासपुर NIA कोर्ट में पेश किया गया।
सूत्रों के मुताबिक,रामा के अन्य संपर्कों का पता लगाने के लिए कोरबा में संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















