पूरे प्रकरण को लेकर की जाएगी पूछताछ
कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया इलाके में तीन दिन पहले एक मकान पर आधी रात को दो राउंड फायरिंग के मामले में पुलिस ने अब मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है।
रायपुर क्षेत्र में वह पुलिस के हत्थे चढ़ा। इससे पहले तीन आरोपी पकड़े जा चुके है। कहा गया कि इस मामले में कड़ाई से पूछताछ की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक आशीष जांगड़े, दुर्गेश पाण्डेय और हर्ष सिंह को गिरफ्तार किया था। घटना दिवस को कसनिया में इनमें से एक आरोपी ने फायरिंग की थी। जबकि उसके साथ दो और युवक बाइक से गए थे। फायरिंग के बाद 2 तो निकल भागे और जो तीसरा बचा तब तक आसपास में हरकत शुरू हो गई थी। घटनास्थल से भागने के दौरान एक जगह दुर्घटना होने पर तीसरा युवक चोटिल हो गया। फिर भी उसने कटघोरा से अन्यत्र जाने के लिए बस का सहारा लिया और पकड़ा गया। सिकंदर मेमन की दुकान की शटर व मुख्य दरवाजे पर लगी कट्टे की गोली से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ लेकिन कई सवाल खड़े हो गए।
पुलिस ने शुरूआती जांच-पड़ताल शुरू की तो इसमें मालूम चला कि घटना को अंजाम देने वालों ने कुछ लोगों से केवल 10 हजार रुपए में डील की थी। सूत्रों का इस तरह का दावा है कि इस मामले को लेकर आरोपियों ने पहले उस युवक के पैर में गोली मारी जाए जिसका संबंध लव जिहाद की घटना से जुड़ा बताया जा रहा है।
लेकिन बाद में पूरा कांट्रैक्ट घर पर फायरिंग करने के लिए बदल दिया गया। इसके लिए एक शूटर को उत्तरप्रदेश से बुलाया गया था। इस मामले में पुलिस ने पहले ही कई कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस प्रकरण में शक्ति सिंह को कटघोरा पुलिस सहित साइबर सेल कोरबा की टीम ने कई इनपुट पर काम करते हुए रायपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया। उसका नाम पहले पकड़े गए आरोपियों ने मास्टरमाइंड के रूप में लिया था, ऐसा कहा जा रहा है। मामले में पहले ही अपराध दर्ज किया जा चुका है। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद कार्यवाही करने को कहा है।
भाजपा संगठन से जुड़ा है शक्ति
खबर के अनुसार शक्ति सिंह की गिरफ्तारी के साथ ही राजनीति गर्म हो गई है। बताया गया कि कोरबा के कोसाबाड़ी नगर मंडल में कुछ महीने पहले ही शक्ति सिंह को मंत्री पद का दायित्व दिया गया था। इससे पहले की वह इस भूमिका में कुछ बेहतर कर पाता, नए झमेले में फंस गया। उसके फोटो भाजपा के कई नेताओं के साथ है, ऐसे में उन्हें भी अपनी साख की चिंता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















