‘महात्मा गांधी UIPA’ योजना के लिए जिला स्तरीय समिति का पुनर्गठन, योगेश जैन बने सदस्य

कोरबा। जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष योगेश जैन को महात्मा गांधी अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क (UIPA) की जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति में सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विकास विभाग ने 27 जून 2023 के आदेश में संशोधन कर इस समिति का गठन किया है।

समिति में जिला कलेक्टर, कोरबा अध्यक्ष होंगे, जबकि आयुक्त, नगर पालिक निगम, कोरबा सचिव की भूमिका निभाएंगे। अन्य सदस्यों में सीईओ जिला पंचायत, अधीक्षण अभियंता (नगर पालिक निगम, कोरबा), लीड बैंक मैनेजर (भारतीय स्टेट बैंक, आईटीआई चौक, रामपुर), जिला प्रबंधक (उद्योग विभाग), जिला प्रबंधक (ग्रामोद्योग विभाग), और मुख्य नगर पालिका अधिकारी (दीपका, कटघोरा, पाली, छुरीकला) शामिल हैं, जो सदस्य सचिव होंगे।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। योगेश जैन की इस नियुक्ति को कोरबा जिले के औद्योगिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।