कोरबा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर बांकी मोंगरा स्थित विनायक पब्लिक स्कूल में गरबा संध्या का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और पारंपरिक सजावट से सजाया गया, जिसने उत्सवपूर्ण माहौल को और भी आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और उनकी माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और आरती के साथ हुई। इसके बाद माताओं और बच्चों ने पारंपरिक चनिया-चोली पहनकर मंच पर गरबा और डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। रंगीन वेशभूषा और गीत-संगीत की धुन पर थिरकते कदमों ने सभी का मन मोह लिया।
माताओं और छोटे बच्चों की ऊर्जा व उत्साह ने समां बांध दिया।
आयोजन में वेशभूषा, गरबा नृत्य और मेकअप के आधार पर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विद्यार्थियों ने फूड स्टॉल और मनोरंजक खेलों के जरिए कार्यक्रम में अतिरिक्त रंग भरा, जहां तरह-तरह के व्यंजनों का आनंद लिया गया।
विद्यालय की प्राचार्य और सेंटर कोऑर्डिनेटर के मार्गदर्शन में यह गरबा संध्या सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस आयोजन ने न केवल सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा दिया, बल्कि समुदाय में उत्साह और भक्ति का माहौल भी बनाया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















