डॉ. प्रीति जायसवाल को समाजशास्त्र में पीएचडी की उपाधि

कोरबा। कोरबा जिले की प्रतिभावान युवा और कमला नेहरू महाविद्यालय की पूर्व अतिथि प्राध्यापक डॉ. प्रीति जायसवाल ने समाजशास्त्र में पीएचडी की उपाधि हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है।

उन्होंने भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग (छत्तीसगढ़) के समाजशास्त्र एवं समाज कार्य विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. स्नेह कुमार मेश्राम के मार्गदर्शन में अपना शोध कार्य पूरा किया।

डॉ. प्रीति ने कोरबा नगर के विशेष संदर्भ में “वृद्धों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का अध्ययन” शीर्षक पर अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया।

इस उपलब्धि में उनके पति दिलेंद्र कुमार जायसवाल, परिवार और मित्रों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। उनकी इस उपलब्धि पर स्थानीय समुदाय और शैक्षणिक जगत ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

डॉ. प्रीति की इस उपलब्धि को कोरबा के लिए एक प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है, जो युवाओं को उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा।