सरकारी योजनाओं का धरातल पर असर सुनिश्चित करने की कोशिश, ओबीसी आयोग ने की समीक्षा

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत  के संकल्प को पूर्ण करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार प्रतिबद्ध है। योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन हेतु काम किया जा रहा है। धरातल पर योजनाओं का लाभ संबंधितों को मिले यह कोशिश है।

निषाद ने अपनी अध्यक्षता में आज तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। श्री निषाद ने अधिकारियों से जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण हेतु संचालित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

इस दौरान कलेक्टर अजीत वसंत, निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश नाग,सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले,अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल,सचिव राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग संकल्प साहू,सहायक अनुसंधान अधिकारी श्रीमती अनिता डेकाटे,सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग श्रीकांत कसेर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।