माया ने साइक्लिंग में रचा इतिहास, नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई

कोरबा। रानी लक्ष्मीबाई हायर सेकेंडरी स्कूल, कोरबा की होनहार छात्रा माया ने राज्य स्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है।

माया के इस शानदार प्रदर्शन ने न केवल स्कूल बल्कि पूरे कोरबा जिले का नाम रोशन किया है।

माया की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है।

विद्यालय के संचालक और जिला अध्यक्ष, अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ, अक्षय कुमार दुबे ने माया को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और प्रतिभा ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ निश्चय के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उन्होंने माया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

इस उपलब्धि से प्रेरित होकर अन्य छात्र-छात्राएं भी खेल और पढ़ाई में बेहतर करने के लिए उत्साहित हैं। माया अब राष्ट्रीय साइक्लिंग प्रतियोगिता में कोरबा का प्रतिनिधित्व करेंगी।