कोरबा। कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसी नगर में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज चोरी की घटना सामने आई है। एक लघु व्यापारी रवि गौतम के घर से एक अज्ञात युवक ने एक लाख रुपये नगद चुराकर फरार हो गया। घटना उस समय हुई, जब व्यापारी अपने कारोबार के लिए घर से बाहर था और कुछ देर के लिए वापस लौटा था।
जानकारी के अनुसार, रवि गौतम, जो तुलसी नगर में किराए के मकान में रहता है और वेज बिरयानी का कारोबार करता है, सुबह 8 बजे अपने नियमित काम के लिए डीडीएम रोड पर निकला था। किसी जरूरी काम से वह दोपहर में घर लौटा तो देखा कि घर का सामान अस्त-व्यस्त है। उसी दौरान एक युवक उसके सामने से भागता हुआ नजर आया।
रवि ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा करने की कोशिश की, लेकिन चोर भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया।
कोतवाली पुलिस ने रवि की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, और संदिग्ध की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना से तुलसी नगर क्षेत्र में दहशत का माहौल है, और स्थानीय लोग पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















