रामलीला और दशहरा मेला की तैयारियों का महापौर और आयुक्त ने लिया जायजा

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा पहली बार भव्य रामलीला और दशहरा मेला का आयोजन 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक घंटाघर स्थित ओपन थियेटर मैदान में किया जा रहा है।

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत और आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने शुक्रवार को आयोजन स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लियाऔरअधिकारियों कोआवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

इस दौरान आयोजन समिति के सचिव व पार्षद अशोक चावलानी, निगम के अधिकारी-कर्मचारी और समिति के सदस्य उपस्थित थे।

आयोजन प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10:30 बजे तक होगा, जिसमें बनारस की प्रसिद्ध रामलीला मंडली द्वारा मंचन, भव्य लेजर शो, आतिशबाजी और रावण दहन जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।

निगम द्वारा स्थल पर भव्य डोम, मंच, बैठने की व्यवस्था, दर्शन दीर्घा, बेरिकेटिंग, लाइटिंग, पार्किंग, पेयजल, प्रसाद वितरण, सुरक्षा और साफ-सफाई जैसी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

इस मौके पर नोडल अधिकारी अखिलेश शुक्ला,जोन कमिश्नर भूषण उरांव,प्रकाश चन्द्रा,विनोद शांडिल्य,तपन तिवारी,कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह,पूर्व पार्षद वैशाली रत्नपारखी,प्रवीण रत्नपारखी व दीपक यादव, आरिफ खान, संदीप सहगल, मंटू सिंह, संपदा अधिकारी अनिरूद्ध सिंह, सहायक राजस्व अधिकारी सुमित गुप्ता, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक सुनील वर्मा, सचीन्द्र थवाईत, आनंद राठौर, सहायक अभियंता रमेश सूर्यवंशी, विपिन मिश्रा, सोमनाथ डेहरे, गिरीश साहू, अरूण मिश्रा आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम:
28 सितंबर: पुष्पवाटिका प्रसंग, धनुष यज्ञ, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, राम तिलक, मंथरा-कैकेई संवाद।

29 सितंबर: राम वन गमन, केवट प्रसंग, दशरथ देवलोक गमन, भरत मिलाप।

30 सितंबर: पंचवटी प्रसंग, सीताहरण, राम-हनुमान मिलन, राम-सुग्रीव मैत्री, बाली वध, अशोक वाटिका, लंका दहन।

1 अक्टूबर: सेतुबंध, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ-रावण वध, राज्याभिषेक।

2 अक्टूबर: लेजर शो में रामायण प्रदर्शन, आतिशबाजी और रावण दहन।

महापौर और आयुक्त ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध और सुचारू रूप से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि शहरवासियों को इस भव्य आयोजन का भरपूर आनंद मिल सके।