11 से 17 नवंबर तक रहेगा प्रभावशील
कोरबा। आगामी त्योहारों के दौरान शहर में बढ़ने वाली भीड़ और देर रात तक नागरिकों की आवाजाही को देखते हुए जिला प्रशासन ने भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। इसके तहत 11 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक कोरबा शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री प्रभावशील रहेगी।
पुलिस अधीक्षक कोरबा की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने इस व्यवस्था को मंजूरी दी है। जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि त्योहारों के दौरान शहर में विभिन्न आयोजनों के चलते बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा होगा। साथ ही देर रात तक नागरिकों का आवागमन जारी रहने की संभावना है। ऐसी स्थिति में भारी वाहनों की आवाजाही से यातायात प्रभावित होने और दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए प्रतिबंधात्मक व्यवस्था की गई है।
प्रशासन ने छत्तीसगढ़ मोटरयान नियमों के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। इसके अनुसार 17 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का कोरबा शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। संबंधित अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
