कोरबा। न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी खरमोरा में इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का आयोजन पारंपरिक उत्साह और भव्यता के साथ किया गया। कॉलोनीवासियों और आसपास के भक्तजनों के सहयोग से यह उत्सव हर्षोल्लास के माहौल में संपन्न हुआ। विशेष आकर्षण रहा गरबा और डांडिया का शानदार आयोजन, जिसमें बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।


इस आयोजन की सफलता में कॉलोनी के अध्यक्ष दीपक मुन्ना सोनी, सचिव विजय कमलेश, संरक्षक नरेंद्र पाटनवार, धरम भारद्वाज, सुरेश कुमार सिंह, निर्मल कुमार किरण, घनश्याम भास्कर, प्रदीप पणिकर, अंजलि साहू, नेहा सोनी, गीता पणिकर, मुकेश लहरें, गोविंद पटेल, चंद्रिका धीवर और अन्य निवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
यह उत्सव सामुदायिक एकता का प्रतीक बना और कॉलोनी को उत्सवी रंगों से जीवंत कर दिया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















