कोरबा। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा 24 सितंबर को जिला पंचायत सभागार, कोरबा में रेजिंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (आरएएमपी) योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय “ई-मार्केटप्लेस एवं डिजिटल मार्केटिंग द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों के लिए बाजार विकास” था।
कार्यक्रम में जिले के दर्जनों सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमी, महिला उद्यमी, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के सदस्य, पीएफएमई, पीएमईजीपी और स्टार्टअप से जुड़े प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मास्टर ट्रेनर ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और डिजिटल मार्केटिंग की बारीकियों पर विस्तृत जानकारी दी।
उद्यमियों ने अपने व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं को साझा किया, जिनका ट्रेनर ने समाधान और मार्गदर्शन प्रदान किया।
महाप्रबंधक विनय टेगर ने कहा कि इस तरह के आयोजन एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भविष्य में और अधिक संवादात्मक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
श्री टेगर ने मास्टर ट्रेनर और सभी उद्यमियों का धन्यवाद व्यक्त किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















