संयुक्त कलेक्टर माधुरी सोम ठाकुर कोरबा जिला जेल की नई अधीक्षक नियुक्त

कोरबा।कलेक्टर अजीत वसंत ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत संयुक्त कलेक्टर श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर को कोरबा जिला जेल का अधीक्षक नियुक्त किया है। वे अगले आदेश तक यह जिम्मेदारी संभालेंगी।

गौरतलब है कि पिछले महीने कोरबा जिला जेल की चारदीवारी फांदकर चार बंदी फरार हो गए थे, जिसके बाद जेलर विज्ञानंद सिंह सहित अन्य कर्मचारियों को जेल विभाग ने निलंबित कर दिया था। इस घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया है।

जेलअधीक्षक का पद रिक्तहोने के कारण प्रशासन नेअस्थायी व्यवस्था के तहत श्रीमती माधुरी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से जेल प्रशासन में सुधारऔर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाने की उम्मीद है।