कोरबा। बालको प्लांट में कार्यरत ठेका कामगारों ने प्रबंधन से दशहरा और दीपावली पर नियमित कर्मियों के समान अनुग्रह राशि व उपहार प्रदान करने की मांग की है।
एल्युमिनियम एम्प्लॉयी यूनियन (एटक) के महासचिव सुनील सिंह ने प्रबंधन को पत्र लिखकर ठेका कामगारों की संख्या अधिक होने का हवाला देते हुए उनकी मांग को न्यायोचित बताया।
उन्होंने कहा कि बालको कर्मचारियों के 11वें वेतन समझौते के तहत पिछले वर्ष की अनुग्रह राशि का 10 प्रतिशत तथा 5 प्रतिशत प्रॉफिट शेयरिंग पर सहमति बनी है। वर्तमान में बालको प्लांट की उत्पादन क्षमता 10 लाख टन प्रति वर्ष पहुंचने जा रही है, जहां सबसे अधिक ठेका कर्मचारी कार्यरत हैं। इन ठेका कामगारों का प्लांट के विकास व उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान है।
वे नियमित कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं।
इसलिए, सुनील सिंह ने प्रबंधन से ठेका कामगारों को भी उचितअनुग्रह राशि प्रदान करने की व्यवस्था करने की अपील की है,ताकि उनका मनोबल उच्च बना रहेऔर उत्पादन लक्ष्यों को आसानी से हासिल किया जा सके।
यूनियन का कहना है कि यह मांग ठेका कामगारों के कल्याण व प्लांट की प्रगति के लिए आवश्यक है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















