कोरबा। नगर निगम कोरबा ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शहर के विभिन्न हिस्सों में स्वच्छता अभियान चलाया। इस पहल के माध्यम से लोगों को शहर की स्वच्छता में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। घंटाघर से रविशंकर नगर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित उद्यान में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
इस दौरान महापौर श्रीमती संजुदेवी राजपूत, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।
अभियान में पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, वर्षा दिनेश वैष्णव, प्रीति दिनेश शर्मा, सीमा कंवर, दिनेश वैष्णव, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, उपायुक्त बी.पी. त्रिवेदी, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी,जोन कमिश्नर भूषण उरांव,प्रकाश चन्द्रा,अखिलेश शुक्ला, विनोद शांडिल्य, तपन तिवारी,सुनील टांडे,कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, अनिरूद्ध सिंह, सुनील वर्मा, सचीन्द्र थवाईत, राहुल मिश्रा, पीयूष राजपूत, लीलाधर पटेल, गोयल सिंह विमल, आकाश अग्रवाल, सुमित गुप्ता, अविनाश जायसवाल, रमेश सूर्यवंशी, विनोद गोंड़,अभय मिंज,अश्वनी दास,पंकज गभेल, धनमोहन रात्रे,धवल शर्मा,अमन शर्मा,अंकुश पाटकर,रामप्रकाश मिरी, रामू पाण्डेय सहित अन्य कर्मचारियों और सफाई मित्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
नगर निगम ने इस अभियान को शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और नागरिकों से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने व सहयोग करने की अपील की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















