कटघोरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। कारखाना क्षेत्र में एक मारुति ऑल्टो कार ने तेज गति से अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार में सवार एक महिला और बच्चा भी चोटिल हुए। हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को डायल 112 की सहायता से कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बाइक सवार की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सिम्स, बिलासपुर रेफर कर दिया।
कटघोरा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया और प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















