भक्ति, सेवा और सद्कर्म से जीवन संवरेगा: पंडित दीपक कृष्ण शास्त्री

कोरबा।दीपका स्थित एसईसीएल कॉलोनी प्रगति नगर में आश्विन नवरात्र के अवसर पर 27वें वर्ष के श्रीमद् देवी भागवत कथा सप्ताह का आयोजन चल रहा है।

कथा के चतुर्थ दिवस भगवताचार्य पंडित दीपक कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन को संवारने के लिए भक्ति, सेवा और सद्कर्म पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, “सुख देने से सुख और दुख देने से दुख मिलता है। इसलिए भगवान से केवल भक्ति मांगनी चाहिए, क्योंकि जहां भक्ति है, वहां सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।”

पंडित शास्त्री ने बताया कि आश्विन मास में मां दुर्गा की भक्ति विशेष फलदायी होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं को सलाह दी कि सबसे पहले घर में ज्योत जलानी चाहिए, क्योंकि इससे देवी का कल्याणकारी आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही भक्तिभाव से पूजा-अर्चना और मंगल गीत गाने से जीवन में सकारात्मकता आती है।

कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और देवी भक्ति में लीन रहे।