कोरबा। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 सितंबर को कोरबा जिले के हरदीबाजार का दौरा करेंगे। इस दौरान वे एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के भूविस्थापितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को समझेंगे। बघेल के दौरे की खबर से क्षेत्र में हलचल मची हुई है, खासकर एसईसीएल प्रबंधन के बीच, क्योंकि हाल ही में भूविस्थापितों की परिसंपत्तियों को जबरन हटाने के आरोप लगे हैं।
स्थानीय लोगों का दावा है कि इस कार्रवाई में उन्हें नुकसान हुआ और कई क्षेत्र निर्धारित दायरे से बाहर थे। इस मुद्दे को लेकर भूविस्थापितों ने पूर्व सीएम तक अपनी शिकायत पहुंचाई, जिसके बाद बघेल का यह दौरा तय हुआ।
कांग्रेस के लिए यह दौरा अपनी मौजूदगी दर्ज करने का अवसर है, क्योंकि बघेल लंबे समय बाद कोयलांचल क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर, कोयला घोटाले पर भूपेश बघेल के हालिया बयान को लेकर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके दौरे का विरोध करने की घोषणा की है। ऐसे में 26 सितंबर को हरदीबाजार में राजनैतिक माहौल गरम होने की संभावना है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

