पोषण माह 2025:आंगनबाड़ी केंद्रों में “पोषण भी पढ़ाई भी” थीम पर विविध गतिविधियों का आयोजन

कोरबा।महिला एवं बाल विकास विभाग, कोरबा के तत्वावधान में जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह 2025 के अंतर्गत “पोषण भी पढ़ाई भी” थीम पर विविध गतिविधियां आयोजित की गईं। छह थीम्स के तहत प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषण और सीखने के केंद्र के रूप में स्थापित किया गया।

इस दौरान स्थानीय उत्पादों, स्वदेशी खिलौनों, और स्थानीय व्यंजनों को प्रोत्साहित किया गया। पौष्टिक भोजन, स्वच्छता पर चित्रकला, कठपुतली नृत्य, मोटापा रोकथाम के लिए बीएमआई स्क्रीनिंग, और चीनी-तेल की खपत में कमी हेतु जागरूकता शिविर आयोजित किए गए।

सुपोषण चौपाल, स्वस्थ भोजन पर भाषण, सामुदायिक पोषण प्रतिज्ञा, और AAPAR ID व ABHA ID निर्माण शिविर भी हुए। गर्भवती महिलाओं के वजन और हीमोग्लोबिन स्तर की जानकारी पोषण ट्रैकर ऐप में दर्ज की गई।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कोरबा ग्रामीण के बरीडीह-02 उरगा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, जहां पालकों को स्थानीय उत्पादों और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

किशोरी बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता और सेनेटरी पैड के निपटान की जानकारी दी गई। चित्रकला और नृत्य प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यकर्ताओं को जन आंदोलन डैशबोर्ड पर सही प्रविष्टि के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य, आयुष, शिक्षा, आदिम जाति कल्याण, और डाक विभाग के सहयोग से इन गतिविधियों को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।