कोरबा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह योजना राज्य के निम्न आय वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों को लक्षित करती है, जो राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे आई.आई.टी., एम्स, आई.आई.एम., एन.एल.यू., और एम.बी.बी.एस. जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर अध्ययन कर रहे हैं।
पात्र विद्यार्थी तात्कालिक आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए निर्धारित प्रपत्र में ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2025 (शनिवार) शाम 5 बजे तक है। आवेदन कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, कोरबा में जमा किए जा सकते हैं।
योजना की विस्तृत जानकारी के लिए विद्यार्थी कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, कोरबा से संपर्क कर सकते हैं या जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.korba.gov.in पर विवरण देख सकते हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

