सात जोन में पेंशन योजनाओं के लिए सत्यापन शिविरआज

कोरबा।नगर पालिक निगम कोरबा के सभी सात जोन कार्यालयों में 25 सितंबर को सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

ये शिविर कार्यालयीन समय में होंगे, जहां सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं जैसे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सुखद सहारा पेंशन और मुख्यमंत्री पेंशन योजना के हितग्राहियों का सत्यापन किया जाएगा।

शिविर में नई पेंशन स्वीकृति के लिए आवेदन पत्र भरने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। साथ ही, यूडीआईडी (विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र) के लिए पंजीयन भी किया जाएगा।